Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नशे की हालत में तमंचा दिखा लोगों से अभद्रता कर रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल



चकलवंशी/उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र अन्तर्गत शेरपुर कला शराब ठेके पर नशे की हालत में तमंचा दिखा लोगों से अभद्रता कर रहे युवक को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बतादे कि थाना क्षेत्र के गाजी खेड़ा निवासी संजय पुत्र  संजय पुत्र दीनदयाल शेरपुर कला के शराब ठेके पर नशे की हालत में लोगों को तमंचा दिखा कर अभद्रता कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को आता देख उसने तमंचा किसी को दे दिया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि तमंचा नहीं मिला उसके पास से तीन कारतूस बरामद किये गए है। युवक को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने पर उसके भाई सरवन ने पुलिस से अभद्रता की जिसे पुलिस ने शांति भंग के मामले में जेल भेज दिया है।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments