Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

डायट में आयोजित हुई लर्निग आउटकम संबंधी कार्याशाला




लखीमपुर खीरी। जिला प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर खीरी (डायट) में लर्निग आउटकम के संबंध मे एक शिक्षण कार्यशाला का आयोजित की गई, जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। शासन की मंशा की मंशानुसार एन0पी0आर0सी0 स्तर तक शिक्षण संबंधी परिणाम पर विस्तृत चर्चा हुई और दिशा निर्देश दिये। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत भावी अध्यापक बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होनेें अच्छे शिक्षक के गुण बताते हुए कहा कि अच्छा शिक्षक बच्चों को पूरी जिन्दगी याद रहता है और उसके द्वारा बताये गये मार्ग पर बच्चें हमेशा चलना चाहते है। उन्होनें कहा कि हमें, चाहे हम जिस परिस्थिति में हो, अपना प्रयास शत प्रतिशत करते रहना चाहिए। ईश्वर हमें हमारे किये गये कर्मो के अनुसार प्रतिफल देते रहते है। किसी भी परिस्थिति में उचित कर्म कर पाना व्यक्ति के सुचरित्र को प्रदर्शित करता है। हमें केवल ख्वाब नही देखते रहना चाहिए। उन्हें पूरा करने के लिए प्रसास करना अति आवश्यक है। उन्होनें डायट प्रचार्य डॉ0ओपी गुप्ता द्वारा कराये जा रहे प्रशिक्षणों व डायट के विकास कार्यो के लिए उनकी सराहना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इसी दौरान जिलाधिकारी ने डायट की मासिक पात्रिका ‘‘डायट बुलेटिन’’ का विमोचन किया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं द्वारा लिखे गये स्लोलन, पौधों के वानस्पतिक नाम व स्वच्छता व वृक्षारोपण की भी तारीफ की। 
डायट के प्रवक्ताओं ने विभिन्न विकास क्षेत्रों से आए खण्ड विकास अधिकारियों व एनपीआरसी को सम्बोधित करते हुए विस्तार से लर्निग आउटकम के बारे में बताया। विभिन्न कक्षाओं में किस स्तर के बच्चों का अपेक्षित अधिगम स्तर क्या होना चाहिए, इस पर विस्तृत व्याख्यान दिये गये। कार्यशाला में बच्चों के बोधात्मक, कौशलात्मक और अनुप्रयोगात्मक पक्षों का भी आंकनल करने के श्रेष्ठ तरीके बताए गये। शिक्षकों को अपनी सोच अनुभव व ज्ञान के आधार पर कक्षा एक से आठ तक कैसे अन्य विधियों, नवाचारों एवं आई0सी0टी0 का प्रयोग करना है, की जानकारी दी गयी। 

प्रशिक्षुओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। जिलाधिकारी ने डायट में विभिन्न प्रजातियो के कई पौधें रोपित किए। डायट प्राचार्य डॉ0 ओम प्रकाश गुप्त ने कहा कि शिक्षण संबंधी परिणाम बुकलेट विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। समस्त ट्रेनिग का आधार भी यही बुकलेट रहेगी। उन्होनें कार्यशाला में पधारे समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों व न्याय पंचायत समन्वयकों को निर्देशित किया कि समस्त बुकलेट काफी समय पूर्व उपलब्ध करा दी गयी है, उनकों विद्यालय में वितरण कराना सुनिश्चित करें। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने समस्त एन0पी0आर0सी0को लर्निग आउटकम्स के अनुसार विद्यालय मं अधिगम सम्प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चन्द्र, समस्त विकास क्षेत्रों के बी0ई0ओ0, एम0पी0आर0सी0,डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डी0एल0एड0।

...रिपोर्ट - श्रवण सिंह। (निघासन खीरी)

No comments