व्हाट्सएप ने जारी किया ग्रुप वीडियो और वॉइस कॉलिंग फीचर
डेस्क। मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपना एक बड़ा फीचर जारी किया है। खबरों के मुताबिक व्हाट्सएप ने एंड्रायड और आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप वीडियो और वॉइस कॉलिंग फीचर जारी कर दिया है। इसकी मदद से अब यूजर एक साथ कई लोगों के साथ वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे।
बतादे कि पिछले कई समय से इस बात को लेकर अटकलें लग रही हैं कि व्हाट्सएप जल्द ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को लॉन्च कर सकता है। इसके बाद कुछ चुने हुए यूजर्स को इस फीचर का फायदा मिलने लगा था लेकिन अब यह नया अपडेट हर यूजर के लिए जारी हो चुका है। व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर आपके फोन में है या नहीं इसके लिए आपको एक कॉल करना होगा। कॉल के दौरान आपको देखना होगा कि एड पार्टिसिपेंट का बटन आपको स्क्रीन पर कहीं दिख रहा है। अगर आपको अपनी स्क्रीन पर यह बटन दिख रहा है तो आप दूसरे यूजर्स को इस ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको अपनी स्क्रीन पर ऐसा कोई बटन नहीं दिख रहा तो इसका मतलब यह कि अभी आपको यह फीचर नहीं मिला है
रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप वीडियो कॉलिंग की मदद से आप एक बार में 4 यूजर्स को जोड़ सकेंगे। ये फीचर्स कुछ हद तक स्काइप की तरह होगा। इस फीचर के बारे में फेसबुक एफ 8 डेवलपर्स कॉंफ्रेंस के दौरान बताया गया था। हालांकि अब ये देखना है कि कंपनी दूसरे यूजर्स के लिए इस फीचर को कब पेश करेगी।
साभार - नई दुनिया

No comments