Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वकीलों से मांगा सहयोग



निघासन खीरी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वकीलो से विचार विमर्श कर वकीलो से सहयोग करने के लिए पूर्व बार काउंसिल चेयरमैन अजय शुक्ला ने सोमवार को अधिवक्ता संघ के वकीलों से अपील कर चुनाव के दौरान सहयोग करने की मदद मांगी।

निघासन में पूर्व बार काउंसिल चेयरमैन अजय शुक्ला ने वकीलो के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मन बना चुके है। अजय शुक्ला ने वकीलो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य मात्र सांसद बनना ही नही है बल्कि सांसद जैसे महत्वपूर्ण पद का जनहित में अधिक से अधिक उपयोग करना हैं। इस पर अधिवक्ता संघ निघासन के  सभी वकीलो ने भरपूर सहयोग करने की बात कही। इसके बाद वकीलो की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए समस्याओं को जल्दी ही निस्तारण करने की बात कहीं है। और बार काउंसिल अॉफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में भरपूर सहयोग करने के लिए निघासन के वकीलों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन रमेश मौर्य ने किया। इस दौरान अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंत्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र , आरपी रुहेला, पंकज जायसवाल, रमेश गोस्वामी, सोनेलाल, आशीष कश्यप,हरिओम बाथम,धर्मेश यादव, चन्द्रकेश मिश्रा, सर्वेश गुप्ता, जगमोहन लाल, हरिनंदन लाल, राहुल गुप्ता, रवि गुप्ता, मो लतीफ़,नवदीप सिंह, राजू गिरि, समेत कई अन्य वकील मौजूद रहे।

...रिपोर्ट-श्रवण सिंह। (निघासन-खीरी)

No comments