ओवरलोडेड वाहनों के चलते हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में नागरिकों ने किया धरना प्रदर्शन
... रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। निर्धारित पूर्व तिथि के तहत सोमवार को तहसील गेट पर ब्लाक प्रमुख पुरवा के नेतृत्व में नागरिकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान संघ, बार एसोसिएशन, लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, समेत स्थानीय पत्रकार व नागरिकों ने धरने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव दही चौकी से लेकर मौरावा व हिलौली के मध्य ओवरलोडेड भारवाहनों से जहां एक ओर सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है तो वही दूसरी ओर लगातार दुर्घटनाए हो रही है। जिसके चलते बीते दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी है।
ब्लाक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल ने इस जन समस्या को गम्भीरता से लेते हुए कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया किन्तु नतीज़ा अब तक सिफ़र ही रहा है। प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए उन्होंने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में आज तहसील गेट पर ब्लाक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल के साथ प्रधान संघ अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, बार एसोसिएशन पुरवा के पदाधिकारी, लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय पत्रकार व नागरिकों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सैकड़ों अन्य लोग भी उपस्थित रहे। धरना कर प्रदर्शन कारियो ने ओवरलोडेड भारवाहनो को इस मार्ग से न निकलने देने के सम्बन्ध में आज एक बार पुनः एआरटीओ उन्नाव को ज्ञापन इस आशय के साथ दिया गया कि इन वाहनों पर अंकुश लगे।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, बीतेन्द्र यादव, अरुण मिश्र एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट, के अतिरिक्त अजय मिश्र, संदीप पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि, प्रधानों में छोटे सिंह, दिलीप, ब्रजभान सिंह, सुनील भारती, सुरेन्द्र पटेल आदि, नगर सभासदों में संजय चौरसिया, इस्लामुद्दीन, रियाजुद्दीन, अंकित बजाज आदि व पत्रकारों में जयशंकर पाण्डेय, अशोक यादव, रत्नम चौरसिया, अनिल मिश्र, पवन सिंह, बहारुद्दीन खां, सलमान, अरुण दीक्षित, दिनेश साहू, सय्यद मेराज, राम बहादुर चौरसिया, पंकज यादव, दीपक यादव, लालसागर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। धरना स्थल पर कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मय फोर्स के तैनात रहे।

No comments