पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में निकली गई हेलमेट जागरूकता रैली
लखीमपुर खीरी। आज पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश में हेलमेट जागरूकता रैली पुलिस व जन सहयोग से क्षेत्राधिकारी महोदय के नेतृत्व में थाना मोहम्मदी क्षेत्र में निकाली गई। कोतवाली मोहम्मदी में शासन की मंशा के अनुरूप दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया। जिस दौरान पेट्रोल पंप एसोसिएशन से हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं की पूर्ण सहमत प्राप्त हुई। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली निरीक्षक डी के सिंह द्वारा पत्र बांटे गए। जिनमें लिखा था अगर करते हैं खुद से और खुद के परिवार से प्यार मत समझिए हेलमेट को बोझ और बेकार, सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट पहनिए हेलमेट कानून के रखवालों से बचने के लिए नहीं बल्कि परिवार वालों से दोबारा मिलने के लिए पहनिए हेलमेट।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments