Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

साहसी बेटियों ने दी अपने पिता को मुखाग्नि


सागर। जनपद में आज उस समय लोगों की आंखों में आंसू निकल आये जब एक सोनी परिवार की तीन बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। घटना सागर के सोमनाथपुरम की है जहां सिचाई विभाग के सब इंजीनियर सुरेश सोनी का बीमारी के बाद निधन हो गया । उनकी चारों बेटियों दिव्या , कृति , सृष्टि और खुशी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया । वहीं दिव्या की तबियत ठीक न होने के चलते बाकी तीनों बहनों ने तिली श्मशान घाट पहुंचकर पिता को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार किया। 

जिसने भी बेटियों को पिता का अंतिम संस्कार करते देखा वो अपनी आंखों में आंसू रोक नहीं पाया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि स्व. सुरेश सोनी के कोई बेटा नहीं था। उन्होंने अपनी बेटियों को बेटों की तरह पाला और उन्हें साहसी बनाया। उनकी तीन बेटियां नौकरी कर रही है। सुरेश सोनी ने अपनी बेटियों को बहुत ही लाड प्यार से पाल पोषकर बडा किया था बेटियां भी पिता को बेपनाह प्यार करती थी। एक साल पहले चारों बहनों ने अपने पिता को कार भेट की थी। हाल ही में उऩ्होंने अपने पिता को एसी भेंट किया था। लोगों का कहना है कि सोनी परिवार की चारों बेटियों के साहस पर सागर के सभी लोग गर्व हैं

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)

No comments