बस व टैंकर की जोरदार टक्कर, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल
चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चेतानखेडा गांव के पास हरदोई उन्नाव मार्ग पर टैंकर और बस आमने-सामने की जोरदार भिडंत मे बस सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
बतादें कि थाना क्षेत्र के चेतानखेडा गांव के पास हरदोई उन्नाव मार्ग पर उन्नाव की ओर से जा रहे टैंकर ने अचाानक सडक पर आई गाय को बचाने के चलते सामने से आ रही एक मिनी बस जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बस में सवार चालक रामचंदर पुत्र जोध्या, सीमा, ज्योति पति प्रमोद, रामदेवी, रिंकी, गोकरन, मनोज बाजपेयी, हरिश्चन्द्र, चेतई, मनोज कुमार, मो. आफाक पत्नी पुखराना, बेटा अबू हुसैन, हुस्ना, मुन्नी, अब्दुल हसन, शिवम पाण्डेय समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ चालक रामचंदर के पैर टूट जाने के चलते हालत नाजुक बनी हुई है।
...रिपोर्ट सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments