Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नाला कटने से ग्रामीणों के घरों में घुसा पानी,सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने की सड़क जाम


 

चकलवंशी/उन्नाव। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते चकलवंशी कस्बे के आसपास बसे गांवो के पास से निकले बरकोता नाले के कटने से ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाने के कारण मकान गिरने लगे। ग्रामीणों ने नाला सफाई को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से सफाई की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई, जिसके चलते ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर चकलवंशी चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे जाम के बाद थाना प्रभारी ने एसडीएम से बात करके नाला सफाई कराने का ग्रामीणों को आस्वासन दिया। थाना प्रभारी के आस्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया है।  

सफीपुर तहसील के माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी, गंगाखेडा, भिनकीपुर आदि गांवों में बरसात का पानी घरों में घुस जाने के चलते ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को जल भराव होने के लिए आगाह किया, ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते नाले की सफाई व पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते क्षेत्र में काफी भारी पैमाने पर जल भराव हो गया। लगातार 48 घंटे की बरसात से पानी घरों में घुस गया जिसके चलते ग्रामीणों के बने कच्चे मकान गिरने लगे। 

वही गंगाखेडा गांव निवासी कल्लू पुत्र गुल्ली, विष्णु पुत्र डोरी, उमराई पुत्र कल्लू ,रामबाबू, कमलेश, शिवली पुत्र शंकर, रामरतन पुत्र बन्दी, हरी पुत्र रामदयाल, रमेश पुत्र भरोसे, रामबरन पुत्र शिवनाथ ने बताया कि हम लोगों के घरों में पानी भर गया है जिसके कारण कच्चे घर गिर गए हैं। उन्होंने ने बताया कि अधिकारियों के न सुनने पर चकलवंशी चौराहे पर जाम लगाया गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बिठूर सण्डीला और हरदोई  उन्नाव मार्ग जाम रखा। जिसके बाद थाना प्रभारी जावेद अख्तर की सूझबूझ से ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि एसडीएम से बात करके दो दिनो के अंदर बरसात का पानी गांव से निकलवाने की व्यवस्था कराइ जा जाएगी। दो दिन के आस्वासन पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोल दिया।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments