Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

विधायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगरपलिका का किया घेराव


सागर। नगर की बिभिन्न समस्याओ को लेकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के नेतत्व में ग्रामीणों ने नगरपालिका का घेराव किया। इस दौरान नगरपालिका परिषद द्वारा नगरवासियो से जालावर्धन योजनान्तर्गत नवीन पाईप लाईन से नल जल कनेक्शन के नाम पर ली जा रही अतिरिक्त राशि एवं भारी भरकम टैक्स वसूली नगरपालिका क्षेत्र की सीमा में  निवासरत पात्र गरीव व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास एवं पट्टा प्रदान करने एवं गरीवी रेखा की सूची से काटे गये व्यक्तियों के नाम जोडऩे हेतु। साथ ही नगर की साफ सफाई एवं नगरपालिका क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कच्चे मार्गा पर मुरमीकरण  एवं नगरपालिका क्षेत्र के सीमा के बाहर कोई मतदाता निवासरत है और वह टैक्स जमाकर्ता है तो उस वार्ड या मुहल्ले के कच्चे मार्ग पर मुरमीकरण कियाजाना चाहिए ऐसी नगर की अनेक समस्याओ को लेकर 10 सूत्री ज्ञापन विधायक यादव के नेत्ृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम दिया गया। 

इस दौरान कार्यक्रम में सौकडो नगरवासियो ने भाग लिया  समस्त नगरवासी एवं काग्रेस कार्यकर्ता नगरपालिका चौराहा पर एकत्रित होकर सभा का आयोजन किया गया तथा सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि चरित्र एवं शुचिता की बात करने वाली भाजपा देवरी विधानसभा की जनता के साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है। नगर की जनता के साथ नगरपालिका द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। और जनता को सुविधाए नही मिल रही। सभा के वाद रैली के रूप में नगरपालिका का घेराव किया। साथ नगरपालिका द्वारा नगर के विकास कार्या में की जा रही भारी अनिमित्ताओ का जमकर विरोध किया। समस्त काग्रेस कार्यकर्ता एवं सौकडो नगरवासियो के साथ महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौपा। 

कार्यक्रम के दौरान नगर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष बिजय गुरू, सतीश राजौरिया विनोद गुप्ता,सुधीर श्रीवास्तव, अंनंतराम रजक,गौरव शान्डिल,आशीष वावा राजौरिया, अरविन्द्र शांन्डिल, पार्षद आशीष गुरू,नहीम खान पूरन रजक,मुकेश कोष्टी,प्रकाश अहिरवार,सुरेन्द्र बैरागी,कलू सकवार,संतोष चौबे,राजकुमार बजाज, संजय वर्मा,तुलसी नामदेव, राजकुमार यादव,भुवनेश्वर लोधी, सुरेन्द्र राजपूत,ओमप्रकाश राजपूत,साविरवावा,विजयशंकर गोवा,हुकम कोष्टी,सुनील टिकरया,सैंकी राय,सौरभ नामदेव,सचिन नामदेव मुकेश सेन,संदीप ठाकुर,के के ब्यारे, प्रशांत यादव,रोहित स्थापक,प्रदीप पटैल,बृजेश धनंतर,अरवाज खान,मोनू भारके,सुभम शर्मा,यश राजपूत,समीर खान,एवं समस्त काग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments