Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

वृद्ध ने फांसी लगा दी जान



चकलवंशी/उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के लच्छीखेडा में गांव के बाहर आम के पेड़ से लटक कर वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों ने सुबह शव बाग में लटका देख पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
थाना क्षेत्र के मुण्डा के मजरा लच्छीखेडा निवासी थानेश्वर (60) पुत्र मन्ना यादव साम को खाना खा कर बाहर बरामदे में सो गया था। उसके भतीजे ललित ने बताया कि चाचा के कोई बेटा नहीं है चाचा की शादी के एक साल बाद पत्नी छोडकर चली गयी थी तभी से चाचा हम लोगों के पास रहते थे। अपनी पूरी जमीन भी बेंच दी थी।वह वृद्धावस्था में अकेले पन के गम में फांसी लगा ली।  थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे ललित ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

...रिपोर्ट -सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments