बाढ के कहर से वन्यजीव भी परेशान
लखीमपुर। जनपद के तराई ईलाको में बाढ़ का कहर लगातार जारी रहने से केवल मनुष्यों को ही परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है, बल्कि इससे वन्यजीवों को भी बाढ़ का कहर झेलना पड़ रहा है। तराई क्षेत्र में आ रही भीषण बाढ़ के कारण दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में भी पानी भर गया है और वन्य जीवों ने आबादी की ओर रूख करना शुरू कर दिया है जो कि वन्यजीवों के लिये घातक साबित हो रहा है और इसी के चलते पलिया रेंज के ग्राम पटिहन के गजरौरा क्षेत्र में एक हिरन भटकते हुए गांव में पहुंच गया जहां उसपर कुत्तो ने हमला कर ग॔भीर रूप से घायल कर दिया।
वही ग्रामीणों ने जब हिरन को देखा तो उन्होने कुत्तो को वहां से भगा कर हिरन को बचाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी ।सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हिरन को पलिया के सिघंय्या स्थित वन निगम के कार्यालय में लेकर आये जहां पर रेस्कयू कर w t i के चिकत्सकों को बुलाकर उसका इलाज कराया गया और उसके बाद हिरन को जगलों में छोड़ दिया गया । बताया जा रहा है कि आज सुबह भी एक हिरन को उसी गांव में कुछ कुत्तों ने घायल कर दिया था और उसे भी चिकत्सा कर जंगल में छोड़ दिया गया था।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)
No comments