कार्यक्रम का आयोजन कर पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ की दिलाई शपथ
लखीमपुर खीरी। जनपद के स्थानीय भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय केे तुलसी सभागार में जिला आकांक्षा समिति के तत्वाधान मेें ‘पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ जनजागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें जनपद के कई विद्यालयों आर्यकन्या इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, अबुल कलाम इण्टर कालेज, कुवंर खुशवख्तराय विद्यालय के प्रधानाचार्यो व शिक्षिकाओं सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने पॉलिथिन का प्रयोग न करने की शपथ ली।
जिला आकांक्षा समिति की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह ने शपथ दिलाते हुए कहा कि ’‘हम सब शपथ लेते है कि हम न स्वयं पॉलिथिन का प्रयोग करेगे न किसी को करने देगे। हम अपने पास पड़ोस, विद्यालय आफिस या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगो को पॉलिथिन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करेगे तथा जनजागरूकता प्रयासों से समाज को पॉलिथिन मुक्त व्यवस्था के लिए तैयार करेंगे।
उन्होनें संकल्प को व्यावहारिक रूप से क्रियान्वित करने पर बल दिया। उन्होनें कपड़े के बने लगभग 250 बैग भी वितरित किये। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या डॉ0 निरूपमा अशोक ने कहा पॉलिथिन पर्यावरण का शत्रु है। अतः हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि पॉलिथिन के प्रयोग से होने वाले भंयकर खतरो से स्वयं अवगत हो और शिक्षण संस्थाओं सामाजिक संगठनों आदि द्वारा जनजागरूकता रैलियों के माध्यम से घर-घर तक इस विचार को पहुंचाये और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे।
डीआईओएस डॉ0 आरके जायसवाल ने कहा कि पॉलिथिन से उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण छोटे बच्चों, जीव जन्तुओं व संपूर्ण जैविक संपदा को नुकसान पहुंचा रहा है। अतः संकल्पपूर्वक अपनी भावी पीढ़ी हेतु हमें कड़ाई से यह अनुपालन सुनिश्चित करना पड़ेगा कि हम न स्वयं प्रयोग करे न किसी को किसी भी रूप में पालिथिन का प्रयोग करने दें।
इस अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की संयुक्त सचिव डॉ0 नामिता श्रीवास्तव, श्रीमती आकृति, डॉ0 पूनम आगा, मधुलिका त्रिपाठी, ममता अग्रवाल, शीला मिश्रा, गारिमा सिंह, श्रीमती शिप्रा बाजपेई, क्षमा टण्डन, अंजना सहित अन्य विद्यालयों की 80 से अधिक शिक्षिकायें व भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)


No comments