Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

SDM ने जनचौपाल लगा सुनी लोगों की समस्या


सागर। जनपद की तहसील परिसर में जनचौपाल लगाकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन अधिकारियों ने निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान चौपाल में आए ग्रामीणों ने सिदगुॅवा स्थित घडी साबुन फैक्टी से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ से खेती को हो रहे नुकसान व प्रदूषण से जानवरों को पहुंंच रहे नुकसान के बारे मे बताया।

उक्त समस्या के संबंध में चौपाल में उपस्थित एस.डी.एम. समस्या को गंभीरता से लेकर निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया। वही ग्रांम मुहली व आसपास के ग्रांमवासियों ने चौपाल में आकर बताया कि प्रधानमंत्री सड़क परियोजना द्वारा निर्मित हो रहे रूसल्ला और मुहली के बीच पुल का कार्य धीमी गति से चलने के कारण बरसात में रास्ता बंद हो गया हैं । ठेकेदार द्वारा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था ना किये जाने से कई ग्रांमों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही हैं । वहीं छात्र छात्राएं अपने स्कूल नहीं पहुॅच पा रहे हैं । जिसकों लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं । उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री सड़क परियोजना के जनरल मैनेजर को दो दिन के अंदर वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए निर्देशित किया।जिससे छात्र छात्राएं नियमित रूप से अपने स्कूल जा सके और लोगों को परेसानी ना हो । 
इस दौरान चौपाल में चेनसिंह ठाकुर, रत्नेश सिंह ठाकुर, तुलसीराम पाण्डें,विक्रम सिंह राजपूत , हरिओम केसरवानी, वीरेन्द्र पटैल, बलराम साहू सरपंच नरयावली, अशोक सिंह पडरिया, कुवर सिंह मेहर, खिलान दाउ, भूपेन्द्र बडकुंआ , बलवंत सिंह ठाकुर, बीरवल कुर्मी , श्रीमति सुधा शर्मा, रामजी मेहर, नरेन्द्र रोहित, चंद्रभान कुर्मी, मुहम्मद जिलानी, गंगाराम ठेकेदार, खेमराज कुर्मी किसनपुरा, भगवानदास राय पिपरिया खंगार, नरेन्द्र कुर्मी , रिक्की शर्मा, कलेक्टर सिंह केरबना सरपंच, घूमन दादा, राजा भैया, अशोक पटैल, कल्याण पापा, मुरारी यादव, अंनदी दाउ, ’शिवहरि पाण्डें, अलकेश ठाकुर, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments