रेप के बाद मासूम की हत्या
डेस्क। कासगंज के थाना सिढपुरा क्षेत्र अन्तर्गत एक आठ साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात लोग रात में मासूम को उठाकर ले गए और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना थाना सिढ़पुरा के गांव गगसरा की है। परिजनों को आरोप है कि 8 साल की मासूम बच्ची रात में अपने घर पर सो रही थी।इसी दौरान अज्ञात युवक बालिका को घर से उठाकर ले गया। आरोप है कि गांव के बाहर खेत मे बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जब सुबह गांव के लोग शौच के लिए गए तो खेत में बालिका का शव देख उनके होश उड़ गए। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

No comments