Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नशे में धुत बाप ने तीन माह के बच्चे की गला दबा की हत्या



कानपुर। कोतवाली भोगनीपुर क्षेत्र अंतर्गत नशे में धुत एक युवक ने तीन माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मृत बेटे को लेकर मां कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के अल्लापुर गांव निवासी सुनील कुमार नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर पर पत्‍‌नी उर्मिला से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद नाराज होकर सुनील अपनी पत्‍‌नी को पीटने लगा। इसी बीच सुनील ने पास में ही लेटे तीन माह के मासूम रेहासू का गला पकड़कर लटका दिया और उसे दूर फेंक दिया। किसी तरह छुड़ाकर भागी उर्मिला ने मासूम को उठाया तो हलचल नहीं देखकर रोने लगी। मासूम बेटे की मौत होने पर सुनील मौके से भाग निकला। 

वही उर्मिला के रोने व चीख पुकार की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठे हो गए। घटनाक्रम की जानकारी के बाद लोगों ने सुनील के कृत्य पर आक्रोश जताते हुए पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि सुनील नशे का आदि है और आए दिन पत्‍‌नी व बच्चों के साथ मारपीट करता है। सुनील के छह बच्चे हैं। दोपहर बाद ग्रामीणों के साथ उर्मिला मासूम का शव लेकर कोतवाली पहुंची। जहां उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। एसआइ प्रभात सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उर्मिला की तहरीर पर मासूम की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआइ ने बताया कि आरोपित पिता गांव से फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

No comments