झाँसी रेलवेस्टेशन पर तेज धमाके के साथ लगी आग,यात्रियों में मची अफरा-तफरी
झांसी। रेलवे स्टेशन पर आज सुबह प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर स्थित केबिल बॉक्स में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई,जिसके के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है, फिलहाल इस हादसे में किसी के जानमाल की कोई खबर नहीं है, वही मौके पर पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे रेलवे के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए है, आग लगने के पीछे प्लेटफार्म के नीचे से जा रही केबिल बाॅक्स में अचानक शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है, मौके पर रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है, प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, वहीं प्लेटफार्म 4-5 पर ट्रेनों के आवाजाही रोक दी गई है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी तस्वीर फिलहाल साफ नहीं हो पाई है, रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments