नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
सागर। जनपद के रहली मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम इमलिया में एक ही परिवार के तीन बच्चे अभिषेक (12) पुत्र भूपेंद्र, रामगोपाल पुत्र रूपसिंह तथा अभय (7) पुत्र रूपसिंह की सुनार नदी में डूबने से मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि आज रविवार का दिन होने से बच्चे घर पर ही थे करीब 2 बजे गांव के पास से गुजरने वाली सुनार नदी में हवन सामग्री का विसर्जन करने नदी मे उतरा एक बच्चा डूबने लगा तो उसे बचने दो बच्चे और नदी में उतर गए और इस दौरान तीनों बच्चे डूब गये। घटना की जानकारी लगते ही मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद देने की घोषणा की।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments