Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के अलग-अलग मामलो में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव थाना निवासी सुनील सिंह पुत्र गंगू, सौरभ तिवारी पर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें कई पेशियों में हाजिर न होने पर कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
वही इसी तरह माखी के मोहल्ला हमीरदेव निवासी .राजू पुत्र दीवान पर 2015 में छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा विचाराधीन है। हाजिर नहीं हो रहा है। और सलेमपुर के मजरा बल्देवखेडा निवासी राजू पुत्र कुबेर पासी  निवासी बलदेव खेड़ा पर मारपीट का मुकदमा दर्ज है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments