Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

धमकी भरे संदेश भेजने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



... रिपोर्ट-रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। आमजनों व अधिकारियों को पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे संदेश भेजने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने सीओ पुरवा के नेतृत्व में आज जानकारी दी। 

कोतवाली परिसर में सीओ एम पी शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र वेदप्रकाश की सूचना पर संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की छानबीन करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। इसी सम्बन्ध में सर्विलांस के जरिए दो आरोपियों की पहचान की गई और आज उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

अभियुक्तों में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवदीन खेड़ा मजरा मिर्रीकला निवासी गोवर्धन पुत्र बदलू लोध व अनिल प्रजापति पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम मानपुर थाना अजगैन हैं जिनके पास से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल व चार सिम बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा लिखे गए पत्र भी पत्रकारों के सामने रखे। सीओ एम पी शर्मा ने बताया कि उक्त अपराधी थाना उड़ाने की धमकी दी थी।

कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर आरोपी गोवर्धन ने बताया कि उसके गांव में बने तालाब पर दबंग कब्ज़ा कर रहे थे, जिसकी जानकारी उसने तहसील दिवस में दी थी। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही न हुई इस कारण ऐसा कदम उठाया।

No comments