Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रिंसिपल का अपहरण कर हत्या

सहारनपुर। जनपद के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल का अपहरण कर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मामला गुरुवार की रात है। बदमाशों ने प्रिंसिपल का अपहरण कर हत्या कर दी, शुक्रवार को उनका शव खेत से बरामद हुआ है। 
जानकारी के मुताबिक यह घटना लिंक रोड की है। बताया जा रहा कि गुरुवार की रात बडगांव के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष बीती रात करीब 9:30 बजे स्कूल से अपने गांव बालू माजरा जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने परिजनों से 2 लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच कर रही है। 

No comments