छत से गिरे राजमिस्त्री के पेट से सरिया हुई आर-पार
आगरा। ताजनगरी आगरा के दयालबाग स्थित रामा एन्क्लेव में मकान निर्माण कर रहे राजमिस्त्री का पैर फिसलने के कारण छत से नीचे गिर गया। जिसके चलते मकान में लगी सरिया उसके पेट के आर-पार हो गई, जिसके तुरंत बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उसके ऑपरेशन की तैयारी में लगे हैं।
बतादे कि न्यू आगरा दयालबाग के रामा एन्क्लेव में मकान का निर्माण कर रहे नगला बूढ़ी निवासी राजमिस्त्री कलुआ (28) पुत्र बहादुर सिंह आज रमा कुंज निवासी रविन्द्र कुमार गर्ग के निर्माणाधीन मकान में काम कर
रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से छत से गिर गया। इस दौरान नीचे लगी सरिया उसके पेट
के पार ही गई,मकान मालिक उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जा कर भर्ती कराया जहां उसको एसएन इमरजेंसी
रेफर कर दिया। डॉक्टर ऑपरेशन के लिए घायल का एक्स रे करा रहे हैं। जिससे कि
पता चल सके कि उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में कितना नुकसान हुआ है।

No comments