Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

उधारी के पैसे न देने पर युवक को मिट्टी का तेल डाल लगाई आग


टीकमगढ़। जनपद के खरगापुर थाना अंतर्गत ग्राम खरों में पैसे की लेनदेन को लेकर एक 25 वर्षीय युवक को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। जिसमें युवक बुरी तरह झुलस गया।

बतादें कि करीब 13 माह पूर्व राम प्रसाद लोधी निवासी खरों ने विनोद कुशवाहा सन ऑफ हीरा लाल कुशवाहा निवासी के कैलगुवा थाना बानपुर उत्तर प्रदेश से 58000 हजार रुपये अपनी भांजी की शादी के लिए उधार लिए थे। 

जिसके बाद 13 माह गुजर जाने के बाद भी जब रामप्रसाद लोधी ने पैसे नहीं पहुंचाए तो विनोद कुशवाहा निवासी के कैलगुवा बीीतेे दिन खरों आया था विनोद ने जब रामप्रसाद लोधी से अपने पैसे मांगे तो दोनों में कहासुनी हो गई जिससे राम प्रसाद लोधी को गुस्सा आया और उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर विनोद कुशवाहा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

जिससे विनोद की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डाक्टरों ने 80 से 90 परसेंट जल जाने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

... रिपोर्ट  - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्य प्रदेश)

No comments