Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आस्था से जुड़ा एक ऐसा धाम जहा हजारों लोगों के रोगों का हो रहा निदान



टीकमगढ़। जनपद  के कुड़ीला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दौह चिनगुआ में खैरी माता मंदिर में हनुमान जी एवम् मां जगदम्बा की ऐसी कृपा है जहां बुधवार और रविवार को हजारों श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है। लोगों के मुताबिक इस आस्था के स्थान पर पूरे भारत से बीमार व्यक्ति आते हैं और आस्था के इस मंदिर माथा टेकने मात्र से ठीक हो जाते हैं। 
बताया जा रहा है कि यहां मुख्य रूप से कैंसर,पथरी,धात, एवम् 172 प्रकार के रोगों की दवा माता के रूप में विराजमान मां के द्वारा लाईन में होकर दवा पिलाई जाती है। बताया गया है कि किसी भी तरह की बीमारी के लिए माता रानी के दरबार में पांच बार आने मात्र से सारे रोग दूर हो जाते हैं। यहां दूर दराज के लोग महीनों से यही पर डेरा डाले हुए हैं, और वो दवा से स्वस्थ भी हुए हैं। यहां पर बाहर से आए व्यक्तियो के लिए सभी प्रकार की दुकानों की सुविधा भी उपलब्ध है।
यहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे भारत से बीमार व्यक्ति आते हैं और यही पर अपना डेरा जमाकर बुधवार और रविवार को दवा पीते हैं और स्वस्थ होकर जाते हैं। इतना ही नहीं हम तो सुनकर हैरान तब हुए जब कैंसर जैसे घातक बीमारी जूझ रहे व्यक्तियों के भी स्वास्थ्य होने की बात बताई गई, आस्था के इस पावन स्थान पर आस-पास के कई गांवों के लोग श्रद्धालुओं की व्यवस्था मे लगे रहते है यहां पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था के रूप में अपना फर्ज निभाता नजर आया ।

... रिपोर्ट  - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्यप्रदेश)

No comments