Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

झूलते तारों की चपेट में आने से झुलसा किशोर,ग्रामीणों ने की सड़क जाम


चकलवंशी/उन्नाव। माँखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में एच टी लाइन की चपेट में आ जाने के चलते किशोर बुरी तरह झुलस गया, जिसे गभींर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बिद्युत विभाग के लापरवाह रवैये से नाराज ग्रामीणों ने परियर चकलवंशी मार्ग जाम कर दिया। 

बतादे कि थाना क्षेत्र के पावा गांव निवासी शोभित पुत्र खिलाडी़ (12) सुबह खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में झूल रहे बिद्युत लाइन के नीचे से झुक कर निकलने लगा।  इसी दौरान बिद्युत लाइन में उसका हाथ छू जाने जाने के चलते वह करेंट की चपेट में आ गया। वही खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह डंडे से अलग कर छुड़ाया। तब तक वह गभींर रूप से झुलस गया था। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

बतादे कि इसके पहले इसी गांव के सूरज पुत्र राजू, सुलेखा पुत्री गिरिराज, राम कांती पत्नी राम बिलास, गोपाल उर्फ शिवम पुत्र सजीवन, जग सुंदरी पत्नी जगत नरायन व रमेश कुमार तथा चार मवेशी इन्ही झूलते बिद्युत लाइन के तारो की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके चलते आज फिर घटना हो गई। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और परियर चकलवंशी मार्ग जाम कर दिया जाम की सूचना पर एस डी एम सफीपुर कृपा शंकर यादव मौके पर पहुंचे और जल्द ही समस्या का समाधान कराने का अश्वाशन दे ग्रामीणो को शांत करा जाम हटवाया।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments