Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अटल जी की अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक की स्माइल सेल्फी


डेस्क। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। एक ऐसी शख्सियत जिनके निधन पर सारा देश गमगीन था।  हर आंख नम थी। अटल जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सभी दलों के देशभर के नेता कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। उनमें कानपुर छावनी से भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया भी थे, जो माहौल की मर्यादा भूल गए और वहां घूम-घूमकर बड़े नेताओं के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते रहे। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ उनकी निंदा शुरू हो गई। देश के लोकप्रिय एवं सर्वमान्य नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से हर तरफ शोक की लहर है। प्रतिद्वंदी दलों ने अपने कार्यक्रम रद कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें दुखी मन से श्रद्धांजलि दे रहे थे, और इस बीच भाजपा के ही पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने पार्टीजनों के लिए ही असहज स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर अटल जी की अंतिम यात्रा में अपने सहयोगी से अपना वीडियो बनवाया। इतने से भी मन नहीं भरा तो वहां मौजूद पार्टी के दिग्गज नेताओं के पास जा जाकर मुस्कुराते हुए सेल्फी ली। रघुनंदन भदौरिया इतने पर भी नहीं रुके। वह सभी फोटो खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहे। यह देख उनकी आलोचना शुरू हो गई। वहीं उनके समर्थकों ने पोस्ट डिलीट करने की नसीहत दी, तब जाकर उन्होंने आननफानन फोटो हटाए। लेकिन तब तक वह वायरल हो चुके थे।
साभार - D. J.

No comments