पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बलरामपुर। जनपद में शनिवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया,वही अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर उतरौला समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए पुलिस ने घायल बदमाश समेत सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।
मामले में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश 20 हजार की लूट को अंजाम देकर भाग रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उतरौला कोतवाली इलाके के गैंडास बुजुर्ग में एक नहर पर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के शातिर अपराधी निजामुद्दीन के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में उतरौला कोतवाल संतोष सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार किया गया बदमाश निजामुद्दीन ललिया थाना क्षेत्र का निवासी है जिसके ऊपर एक दर्जन से अधिक संगीन अपराधों में शामिल रहा है, जिले के बहुचर्चित सर्राफा व्यवसायी लूटकांड में भी यह शामिल था। एसपी के मुताबिक, गोरखपुर जोन का यह सबसे बडा इनामी अपराधी था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहीं फरार बदमाशो की तलाश में पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

No comments