Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

समाधान दिवस पर अधिकारी जनता की समस्याओं के निवारण के बजाय कर रहे नींद पूरी


लखीमपुर खीरी। जहां एक तरफ सरकार समाधान दिवसों का आयोजन कर लोगो की शिकायतों के निस्तारण करने की बात कहती है वही तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले समाधान दिवसों को अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हैं उसकी बानगी आज उस समय देखने को मिली जब जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस में अधिकारी सोते हुए नजर आए। 
 
तस्वीरों में साफ देखा सकता है कि ये अधिकारी समाधान दिवस को कितनी गंभीरता से लेते हैं। यह तस्वीरें मोहम्मदी तहसील की है जहां जनता की समस्याओं से बेपरवाह होकर अधिकारी नींद का लुफ्त उठाते नजर आ रहे है। वही मामले को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यवाई की बात कही है।  

... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments