राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यक्रम का किया गया आयोजन
निघासन खीरी। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में गूरूवंदन (गुरूपूर्णिमां) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कटियार व अवकाशप्राप्त प्रवक्ता पब्लिक इण्टर कालेज इसा नगर से रहे। इस दौरान कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता ने कहा हम प्राचीन भारत के गौरवमय अतीत के पृष्ठों के प्रकाश में विचार करें तो ज्ञात होगा कि भारत में सदैव ही गुरु,शिक्षक व आचार्य आदि ने हमें समय अनुसार सभी प्रकार की शिक्षा-दीक्षा देकर राष्ट्रीय भाव को संपन्न किया है । इसमें उनके तप:पूत जीवन के अनुकरणीय आचार-विचार से श्रेष्ठ नागरिकों की कोई कमी नहीं रही।
उन्होंने कहा ऐसी एक लंबी परंपरा जो हमें विरासत में मिली उसी को दृष्टि में रखकर महर्षि वेदव्यास के प्रेरक जीवन के आलोक में वर्तमान भारतीय शिक्षक परंपरा को बनाए रखने की आकांक्षा है।इसी परंपरा को सदैव जीवंत रखने के लिए गुरु वंदन कार्यक्रम मनाया जाता है। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर, वंदेमातरम गीत के साथ संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष संतोष मौर्य, उपाध्यक्ष राम गोपाल मौर्य ,संगम लाल मिश्रा, बाबू शंकर मिश्रा, संदीप चौरसिया, वेद प्रकाश मौर्य, उत्तम कुमार मार्कण्डेय, मौर्य हेमन्त शर्मा, हनुमन्त शरण विनोद तथा रूप सिंह यादव समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - श्रवण सिंह। (निघासन लखीमपुर-खीरी)

No comments