Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जबाब दो - हिसाब दो कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सागर। जनपद के मकरोनिया रजाखेड़ी बाजार में जबाब दो, हिसाब दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, वीरेंद्र गौर, सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन व जिला ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री दीपक दुबे सहित कई लोग कार्यक्रम में महत्वपूर्ण रूप से उपस्थित रहे। वही नरयावली विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी शारदा खटीक, देवेंद्र तोमर, डॉ विक्रम चौधरी, राजेश चौधरी,धन सिंह अहिरवार, कार्यक्रम मे विशेष रुप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शारदा खटीक ने कहा कि नगर पालिका मकरोनिया के चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यहां आए थे और उन्होंने कहा था कि मैं मकरोनिया को स्मार्ट सिटी बनाऊंगा लेकिन स्मार्ट सिटी तो दूर यहां रजाखेड़ी बाजार में हजारों महिलाएं एवं पुरुष आते हैं, लेकिन उनके लिए एक पेशाब घर भी नहीं बना पाए और ना ही मकरोनिया चौराहे पर कोई पेशाबघर बनवा सके, उन्होंने कहा जबकि नगर पालिका में जगह-जगह प्रत्येक वार्ड में सुलभ कांप्लेक्स बनाना चाहिए था लेकिन वह भी नहीं बने, मुख्यमंत्री ने झूठी घोषणाएं की इन झूठी घोषणाओं का जवाब मेरे भाई मेरी बहन 2019 के चुनाव में देंगे।
 
उन्होंने कहा शिवराज सिंह मामा तो बना है लेकिन भांजियों की रक्षा नहीं कर पा रहा है आए दिन भांजियों पर अत्याचार एवं रेप के प्रकरण हो रहे हैं महिलाओं के अत्याचार में देश में नंबर 1 मध्यप्रदेश है। खटीक ने कहा की  कंस मामा को मेरी माताएं और बहने 2018 में करारा जवाब देंगी। कार्यक्रम के दौरान कोमल ठाकुर ,आर आर पाराशर ,राजेश दुबे, लक्ष्मीनारायण सोनी ,जतिन चौकसे , बिहारी सेन ,अवधेश तोमर ,देवेंद्र कुर्मी ,सत्येंद्र दुबे ,जगन्नाथ विश्वकर्मा ,  जितेंद्र खटीक  ,शिवा पटेल ,शुभम ठाकुर ,राहुल सेन राहुल ठाकुर ,सनी भाईजान, प्रिंस बाबू ,जयंस लारिया ,राकेश खटीक ,असलम, कैलाश पंवार ,अतुल तिवारी, भोला बागरी ,रवि व प्रकाश  समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments