Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

घरेलू विवादो को लेकर पत्नी कोघर से बाहर करना पति को पड़ा महॅगा

उन्नाव। घरेलू विवादों को लेकर पत्नी को मार पीट कर घर से बाहर निकालना मंहगा पड़ गया। घर से बहिस्कृत हुई महिला रेलवे स्टेशन पर जा बैठ गई। जिसके बाद रलवे स्टेशन से गुजर रहे यात्रियों ने रोते बिलखते महिला को देख महिला हेल्प लाइन एक सौ इक्यासी को फोन मिला दिया। जिसके बाद आशा ज्योति केद्र की काउसंलर ने रेलवे स्टेशन पर बैठी रमादेवी को लिवा कर उसके पति के घर जा पहुची। जहॉ उन्होने किशन पाल को पत्नी को घरेलू हिंसा न करने की बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी विकास नगर जनखर रोड थाना अजगैन व रमादेवी पत्नी किशनपाल के बीच घरेलू मामलो को लेकर झडप शुरू हो गई। जहॉ किशन पाल ने आक्रोश में आकर रमादेवी कोमारतेपीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद रमादेवी रोते बिलखते हुए अजगैन रेलवे स्टेशन पर आ बैठ गई। इस दौरान वहॉ से गुजर रहे यात्रियों ने उसे देख रानी लक्ष्मी बाई आशा ज्योति केंद्र की  महिला हेल्पलाइन 181 को फोन लगा मामले की जानकारी दी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह 8बजकर पंद्रह मिनट के आसपास रेस्क्यू टीम अजगैन रेलवे स्टेशन जा पहुंची। जहॉ टीम की काउसंलर अंजना श्रीवास्तव व सबाना बानो नेरमादेवी को लिवा कर उसके पति केघर पर जा पहुंची। जहॉ पति व रमादेवी के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके बाद कांउसलर अजंना श्रीवास्तव व सबीना बानो ने किशनपाल को घरेलू हिसा न करते हुए आपसी सहयोग व सामजस्य पूर्ण रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि अगली बार किसी प्रकार की शिकायत की जाएगी। तो किशनपाल को उचित दंड भुगतना पडे़गा।

No comments