200 साल पुराने पेड़ के भवन पर गिरने से भवन ढहा, बाल-बाल बचे बासिन्दे
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में हो रही बारिश के बीच 200 सौ साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ सीधे जर्जर भवन पर जा गिरा। जिससे भवन उसका भार नहीं झेल सका। वह हिलते हुए धरासाई हो गया। इस दौरान घर में रह रहे परिजनों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीँ घर में रखा अनाज आदि का नुक्सान होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव में हो रही बारिश के बीच 200 सौ साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। इस दौरान पेड़ सीधे जर्जर भवन पर जा गिरा। जिससे भवन उसका भार नहीं झेल सका। जिसके चलते कृष्ण कुमार पुत्र दाताराम भवन तेज आवाज के साथ गिर गया। हालांकि किसी प्रकार के घायल होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीँ पेड गिरने से घर में रखे गेंहूँ चावल अन्य चीजे का भारी नुक्सान हुआ है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
... रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)
No comments