Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रधानमंत्री ने किया सीधा संवाद


उन्नाव। आज प्रधानमंत्री द्वारा आंगनवाडी आशा एएनएम और मुख्य सेविका के साथ सीधा संवाद किया गया जिसमें पूरे देश भर में समस्त राज्यों के आंगनवाड़ी आशा और एएनम ने प्रधानमंत्री मोदी के संवाद को सुना उसी कड़ी में जनपद उन्नाव के समस्त विकासखंडों में सभी आंगनवाड़ी आशा ANM मुख्य सेविका सीडीपीओ डॉक्टर की उपस्थिति में संवाद का सीधा प्रसारण किया गया और लोगों द्वारा सुना गया इसी कड़ी में शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी आशा एएनम के द्वारा पोषण शपथ ली गई तथा कुपोषण को दूर करने हैं जागरूकता रैली भी निकाली गई तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाजारों में भ्रमण कर लोगों को कुपोषण की समस्या से अवगत कराते हुए पोषण के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई जनपद में लगभग 3000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं 1760 आशा कार्यकर्ती 200 ANM द्वारा प्रतिभाग किया गया
 प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के जनपद लखीमपुर की कार्यकर्ताओं से वार्ता की गई तथा जम्मू कश्मीर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश मणिपुर गुजरात कर्नाटक के राज्य की आंगनवाड़ी और आशा के साथ सीधा संवाद किया गया
जनपद में NIC भवन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण देखा गया।

No comments