अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
उन्नाव। गंजमुरादाबाद स्थित मदरसा मार्केट के सामने आज सुबह करीब 3:30 बजे हरदोई से उन्नाव की तरफ जा रहा लोडेड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि सुबह का वक्त होने के चलते ड्राईवर को झपकी आ गई थी और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही की सुबह का समय होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ, नहीं तो दिन में यह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला रहता है। फ़िलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। चालक व खलासी भी सुरक्षित ट्रक बाहर निकल आये थे।
रिपोर्ट : सैय्यद जाफर हसन, गंजमुरादाबाद।

No comments