पायलट अभिनंदन को कल पाकिस्तान करेगा रिहा
डेस्क। आखिरकार भारत के दबाव के सामने पाकिस्तान भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। आज संसद के संयुक्त सत्र में पाकिस्तान के पीएम इमरान खाने ने खुद घोषणा करते हुए कहा कि पायलट अभिनंदन वर्धमान को कल रिहा कर दिया जाएगा। बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के तीन एफ-16 विमानों ने भारतीय एयर स्पेस में घुसने की हिमाकत की थी। ये बात अलग है कि भारतीय वायुसेना की तरफ ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक एफ-16 विमान को मार गिराया। लेकिन इस बीच एफ-16 विमानों को खदेड़ने में जुटा मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो गया और भारतीय पायलट पाक सीमा में पकड़ लिए गए। इमरान खान ने शांति प्रयासों के तहत पाकिस्तान भारतीय पायलट को रिहा करने का फैसला किया है।

No comments