Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आचार संहिता में खुलेआम असलहे लेकर घूमते नजर आए दबंग



नवाबगंज/उन्नाव। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी अजगैन कोतवाली क्षेत्र में दबंग असलहे लेकर खुलेआम बेखौफ गाँव मे घूमकर रौब गांठ रहे है। वही सोसल मीडिया पर जब फोटो वायरल हुई तो मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने जमा कराने की बात कहकर सफाई दे दी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी असलहाधारी गांवों में प्रदर्शन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि बुधवार सुबह आठ बजे असलहाधारी की गांव में टहलते हुए फोटो वायरल हो गई।
मामला अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोट झलोतर गाँव का है। बता दे कि धारा 302 के अपराधी मोहसिन व सपा कार्यकर्ता  प्रधान पति हारिश किदवई के साथ  राइफल लेकर गाँव मे घूमते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद आला अधिकारियों के मामला संज्ञान में पहुंचने के बाद में अजगैन पुलिस इंस्पेक्टर हरकत में आकर राइफल कोतवाली में जमा कराने की बात कही है। मोहसिन का 22 जुलाई 2016 में हसनगंज कोतवाली में 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। जिसकी न्यायालय द्वारा दोबारा विवेचना जारी है। फिर भी आचार संहिता लागू होने के बाद भी पुलिस ने राइफल जमा नही कराई है। जो बेखौफ गाँव की गलियों में घूमते हुये रौब गांठ रहे हैं।
वही इस सम्बंध में अजगैन कोतवली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि राइफल लेकर जमा करने आ रहे थे। आज ही कोतवाली में राइफल जमा की जा चुकी है।
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी।

No comments