Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

विद्युत विभाग में संविदा कर्मियों को 6 माह से नहीं मिला वेतन,करेंगे कार्य बहिष्कार

उन्नाव। विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाने वाले संविदा विद्युत कर्मियों को पिछले छः माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक तंगी का संकट आ खड़ा हो गया है, लेकिन उच्चाधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करने को मजबूर है। 

मामला उन्नाव जिले के बंथर सब स्टेशन का है। जहां कार्यरत संविदा कर्मी अमर सिंह, सर्वेश सिंह, शिवशंकर व सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विभाग में तैनात संविदा कर्मियों को 6 माह से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते हम लोग आर्थिक तंगी का सामना करने को मजबूर हैं। 

संविदाकर्मियों ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों से ठेकेदार द्वारा उनका बकाया वेतन दिलवाये जाने की मांग के साथ लिखित पत्र भी दे चुके है लेकिन वेतन के नाम पर सिर्फ दिलासा ही मिलता है। कर्मियों ने बताया ने बताया कि लल्लन सिंह ठेकेदार जो कि न्यू माँ कल्याणी फर्म के अंतर्गत कार्य करते है जब हम लोग उनसे वेतन की मांग करते है तो वह कहते है कि ठेका खत्म हो गया है हम कुछ नहीं कर सकते है। 

वही संविदाकर्मियों ने कहा कि यदि 16 मार्च तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह सब स्टेशन बंद कर कार्य का बहिष्कार करेंगे। 
 

No comments