दुष्कर्म के बाद 8 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या
फिरोजाबाद । जनपद के सिरसागंज क्षेत्र में दुष्कर्म और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। दुष्कर्म के बाद 8 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। सोमवार की सुबह मासूम का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ग्रामीणों से पूछतांछ कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि रविवार रात से बच्ची गायब थी। वही मामले को लेकर गांव के एक युवक पर शक जताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस हाल में बच्ची का शव मिला है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फ़िलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिसपर शक जताया जा रहा है।

No comments