रैलियों को लेकर सपा-बसपा ने जारी की लिस्ट, रहेगा यह शेड्यूल...
डेस्क। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे सभी राजनैतिक दलों की धड़कने तेज होती जा रही है। प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन ने अभी तक प्रत्याशियों की लिस्ट भले ही जारी न की हो लेकिन जनसभाओं की लिस्ट जरूर जारी कर दी है। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की संयुक्त रैलियों की सूची दोनों पार्टियों द्वारा जारी हुई है। लिस्ट के अनुसार कानपुर, अकबरपुर, मिश्रिख, उन्नाव लोकसभा शामिल नहीं है। इन क्षेत्रों में दोनों नेता एक साथ कोई रैली नहीं करेंगे। वहीं प्रदेश की लोकसभा क्षेत्रों की वे सीटे जो सपा के खाते में हैं, वहां सपा का जनाधार नहीं है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मायावती अकेले ही यहां रैली करने आ सकती हैं। अखिलेश और मायावती की संयुक्त रैलियां सात अप्रैल से शुरू होंगी और 13 मई तक चलेंगी।
शेड्यूल एक नजर में-
7 अप्रैल देवबंद, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर
10 अप्रैल बदायूं,
16 अप्रैल आगरा, फतेहपुर सीकरी,
19 अप्रैल मैनपुरी, एटा,
20 अप्रैल मुरादाबाद, रामपुर, फिरोजाबाद,
25 अप्रैल कन्नौज,
01 मई बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच
08 मई आजमगढ़, लालगंज,
13 मई महाराजगंज, गोरखपुर
शेड्यूल एक नजर में-
7 अप्रैल देवबंद, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर
10 अप्रैल बदायूं,
16 अप्रैल आगरा, फतेहपुर सीकरी,
19 अप्रैल मैनपुरी, एटा,
20 अप्रैल मुरादाबाद, रामपुर, फिरोजाबाद,
25 अप्रैल कन्नौज,
01 मई बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच
08 मई आजमगढ़, लालगंज,
13 मई महाराजगंज, गोरखपुर

No comments