ब्रिज हादसे के बाद चारों तरफ पसरा मातम
महाराष्ट्र। मुंबई के (CSMT ) रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई तथा 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर से हादसे की कई दहलाने वाली फोटोज और वीडियोज सामने आए जिनमें
वहां का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है। अब हादसे के बाद की पहली तस्वीर
सामने आ रही है जहां शांति पसरी दिखाई दे रही है लेकिन ये तस्वीरें डराने
वाली भी हैं। चारों तरफ मातम पसरा हुआ है और वहां पुलुस बल भी तैनात कर
दिया गया है जो हालात का जायजा ले रहे हैं। ब्रिज हादसा गुरुवार शाम 7:30 बजे हुआ जो
मुंबई शहर का पीक टाइम कहलाता है।
हादसे के बाद वहां का नजारा बेहद
भयावह था। चारों तरफ लोगों की चीख-पुकार मची हुई थी। जमीर पर पड़े लोग दर्द
से कराह रहे थे। दरअसल ब्रिज का आधा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया था जिसके
कारण ब्रिज पर मौजूद सभी लोग ऊंचाई से नीचे गिर गए। यह ब्रिज बृहन्नमुंबई
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आता है। इसमें ब्रिज का एक हिस्सा पूरी
तरह टूटा हुआ नजर आ रहा है, जिससे संभव है कि घटना के वक्त इस पर चलने
वाले और इसके नीचे चल रहे लोग पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए । हादसा
गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ जिसके बाद यहां लोगों में अफरा-तफरी मच
गई। घटना के बाद सामने आए कुछ वीडियो में लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे
हैं, जबकि कुछ तस्वीरें मन को विचलित कर देने वाली हैं। ब्रिज का आधा
हिस्सा टूटने के बाद इसका बाकी बचा हिस्सा भी तोड़ कर गिरा दिया गया।

No comments