संन्दिग्ध परिस्थितयो मे घर के अंदर लटकता मिला महिला का शव
नवाबगंज/उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव भौली मे गुरुवार को एक महिला का शव संन्दिग्ध परिस्थितयो मे कमरे के अन्दर छत के पंखे से लटकता हुआ मिला। घर के बाहर खेल रहे मृतका के बच्चो ने शव को फंदे से लटकता देख चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसके बाद पड़ोसियो ने मृतका के पति को सुचना की। वही ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के देवर ने महिला को मानसिक अवसाद के चलते फांसी लगा लेने की तहरीर अजगैन पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भौली निवासी ठाकुर प्रसाद चौरसिया की पत्नी कंचन (40) का शव उसके कमरे मे छत के पंखे से साड़ी के फंदे मे गुरुवार सुबह लटकता हुआ मिला। इस दौरान घर पर कोई नही था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुचे राजाबाग चौकी इंचार्ज अवधराज सिंह सेंगर ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछतांछ के दौरान मृतका के पति ठाकुर प्रसाद ने बताया कि वह गांव मे ही पान की भीट मे काम करता है। वही मृतका के देवर अजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि एक साल पूर्व उसकी भाभी कलकत्ता गई थी। तब से वह मानसिक अवसाद मे रहती थी। मृतका के दो बेटियां पूनम (15) व खुशबू (13) है। चौकी इंचार्ज अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि मृतका के देवर अजीत कुमार चौरसिया ने मांनसिक अवसाद के चलते आत्महत्या कर लेने की तहरीर दी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी ।

No comments