ट्रक ने मैजिक में मारी टक्कर, 5 की मौत, कई घायल
बंडा/सागर । जनपद में गुरूवार देर शाम बंडा से 2 किमी दूर हरसिद्धी मंदिर ग्राम जमुनिया के पास तेज रफ़्तार ट्रक व मैजिक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमेँ मैजिक में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद मची चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में घायल लोगो को जिला अस्पताल सागर रिफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैजिक सवार छतरपुर जिला की बक्स्वाहा तहसील के बम्होरी ग्राम मुडिया निवासी लोधी परिवार जो ग्राम मुडिया बम्होरी जिला छतरपुर से बांदरी क्षेत्र के उमावड़ा गांव बहन के जन्मोत्सव में गन्ता लेकर जा रहे थे। इस दौरान सागर जिले के बंडा क्षेत्र से 2 किमी दूर एक अज्ञात ट्रक ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मैजिक सवार सभी लोग सडक से दूर जा गिरे। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक बंडा से शाहगढ़ की ओर जा रहा था। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम विनय द्विवेदी, तहसीलदार विनीता जैन शाहगढ़, सीईओ सुनीता वर्मा, टीआई सतीष सिंह, आरआई पटवारी समेत तमाम ग्रामीणों पत्रकारों ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मथुराप्रसाद लोधी (60), किषोरी सिहं लोधी (17), संजना लोधी (14), देवेन्द्र ठाकुर व 25 वर्षीय चालक मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल बलवंत, प्रतिपाल, अजय सिंह, शिवम सिंह, कृपाराम, हरिसिंह, राजाराम, छुट्टू, राजा, आकाश लोधी व घनष्याम लोधी को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल सागर रिफर कर दिया गया । घटना की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया, सागर मध्यप्रदेश।

No comments