बी आर सी के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल मिले पूूर्णत:बंद
लापरवाही करने वाले शिक्षको पर कार्यवाही को लेकर लिखा उच्च अधिकारी को पत्र
देवरी/सागर। देवरी ब्लाक के स्कूलो की आये दिन शिकायत को लेकर अखबारो में
स्कूल की लापरवाही तथा निश्चित समय पर स्कूल न खुलना व समय के पहले स्कूल
बंद होने आदि की खबर को माध्यम बनाकर वी आर सी यू के चौबे, वी ए सी
बीरेन्द्र जैन व जनशिक्षक कौशल मेहरा तथा मिथलेश चौबे ने अचानक दिन
शनिवार को औचक निरीक्षण किया। जिसमे प्राथमिक व माध्यमिक शाला सुनारहली
,प्राथमिक शाला बीजागौर ,प्राथमिक शाला ज्वाप ,प्राथमिक माध्यमिक शाला
कुसमी पूर्णतः बंद पाये गये तथा निरीक्षण मौके पर पंचनामा बनाकर रिपोर्ट
तैयार करते हुये कार्यवाही को लेकर अनुसानात्मक व वेतन वृद्धि रोकने
सम्बंधी पत्र कलेक्टर ,जिला सीईओ,तथा डी पी सी को भेजा और पत्रकारो
द्वारा जानकारी में बताया गया कि प्राथमिक व माध्यमिक शाला खतौला भी दोपहर
12:30 पूर्णत बंद पाया गया।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया।

No comments