महिलाओं ने लगाए सागर कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे
सागर। गढ़ाकोटा एवं सागर जिले की महिला स्व सहायता समूहों में कार्यरत हजारों
महिलाओं ने पिछले दिनों सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल एवं जिला पंचायत सागर की
मिलीभगत से मध्यान्ह भोजन का काम दिल्ली के एनजीओ को देने का आदेश जारी
किया है। इस आदेश के जारी होने के बाद जिले भर की महिलाओं ने सागर कलेक्टर
मुर्दाबाद के नारे लगाए।वही उन्होंने आरोप लगाए की सागर में मिड डे मील का
काम एक एन जी ओ के माध्यम से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई ने ले लिया
है।जिसका हम विरोध करते है।महिलाओं ने कहा है कि एक तरफ प्रदेश की कमलनाथ
सरकार महिला शक्ति को रोजगार देने का वादा करती है और उनके नाक के नीचे
सागर जिले में महिलाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एवं सागर
जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह से आश्वासन मिला है कि समूह ही
काम करेंगे लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम महिला समूह एक साथ आमरण अनशन
करँगे, आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश सरकार
सहित सागर जिले की कलेक्टर प्रीति मैथिल की होगी।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया।

No comments